Sunday, 28 June 2020

संधि (Seam)

संधि (Seam)

दो वर्णों (स्वर या व्यंजन) के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं।
 संधि का सामान्य अर्थ है मेल। इसमें दो अक्षर मिलने से तीसरे शब्द की रचना होती है, इसी को संधि कहते हैै।
संधि विच्छेद- उन पदों को मूल रूप में पृथक कर देना संधि विच्छेद हैै।
जैसे- हिम + आलय= हिमालय (यह संधि है), अत्यधिक= अति + अधिक (यह संधि विच्छेद है)
  • यथा + उचित= यथोचित
  • यशः + इच्छा= यशइच्छ
  • अखि + ईश्वर= अखिलेश्वर
  • आत्मा + उत्सर्ग= आत्मोत्सर्ग
  • महा + ऋषि= महर्षि
  • लोक + उक्ति= लोकोक्ति

संधि के भेद

वर्णों के आधार पर संधि के तीन भेद है-
(1)  स्वर संधि (vowel sandhi)
(2)  व्यंजन संधि (Combination of Consonants)
(3)  विसर्ग संधि (Combination Of Visarga)
स्वर संधि 
दो स्वरों से उत्पत्र विकार अथवा रूप-परिवर्तन को स्वर संधि कहते है।
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से जो विकार उत्पत्र होता है, उसे 'स्वर संधि' कहते हैं।
जैसे- विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, सूर्य + उदय = सूर्योदय, मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र, कवि + ईश्वर = कवीश्वर,
महा + ईश = महेश
इनके पाँच भेद होते है -
(i)  दीर्घ संधि
(ii)  गुण संधि
(iii)  वृद्धि संधि
(iv)  यण संधि
(v)  अयादी संधि
दीर्घ संधि- 
जब दो सवर्ण, ह्रस्व या दीर्घ, स्वरों का मेल होता है तो वे दीर्घ सवर्ण स्वर बन जाते हैं। इसे दीर्घ स्वर-संधि कहते हैं।

नियम- दो सवर्ण स्वर मिलकर दीर्घ हो जाते है। यदि 'अ'',' 'आ', 'इ', 'ई', 'उ', 'ऊ' और 'ऋ'के बाद वे ही ह्स्व या दीर्घ स्वर आये, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'आ', 'ई', 'ऊ', 'ऋ' हो जाते है। जैसे-

अ + अ= आअत्र + अभाव= अत्राभाव
कोण + अर्क= कोणार्क
अ + आ= आशिव + आलय= शिवालय
भोजन + आलय= भोजनालय
आ + अ= आविद्या + अर्थी= विद्यार्थी
लज्जा + अभाव= लज्जाभाव
आ + आ= आविद्या + आलय= विद्यालय
महा + आशय= महाशय
इ + इ= ईगिरि + इन्द्र= गिरीन्द्र
इ + ई= ईगिरि + ईश= गिरीश
ई + इ= ईमही + इन्द्र= महीन्द्र
ई + ई= ईपृथ्वी + ईश= पृथ्वीश
उ + उ= ऊभानु + उदय= भानूदय
ऊ + उ= ऊस्वयम्भू + उदय= स्वयम्भूदय
ऋ + ऋ= ऋपितृ + ऋण= पितृण

गुण संधि- 

अ, आ के साथ इ, ई का मेल होने पर 'ए'; उ, ऊ का मेल होने पर 'ओ'; तथा ऋ का मेल होने पर 'अर्' हो जाने का नाम गुण संधि है।
जैसे- 
अ + इ= एदेव + इन्द्र= देवन्द्र
अ + ई= एदेव + ईश= देवेश
आ + इ= एमहा + इन्द्र= महेन्द्र
अ + उ= ओचन्द्र + उदय= चन्द्रोदय
अ + ऊ= ओसमुद्र + ऊर्मि= समुद्रोर्मि
आ + उ= ओमहा + उत्स्व= महोत्स्व
आ + ऊ= ओगंगा + ऊर्मि= गंगोर्मि
अ + ऋ= अर्देव + ऋषि= देवर्षि
आ + ऋ= अर्महा + ऋषि= महर्षि

वृद्धि संधि-

अ, आ का मेल ए, ऐ के साथ होने से 'ऐ' तथा ओ, औ के साथ होने से 'औ' में परिवर्तन को वृद्धि संधि कहते हैं।
जैसे-
अ + ए =ऐएक + एक =एकैक
अ + ऐ =ऐनव + ऐश्र्वर्य =नवैश्र्वर्य
आ + ए=ऐमहा + ऐश्र्वर्य=महैश्र्वर्य
सदा + एव =सदैव
अ + ओ =औपरम + ओजस्वी =परमौजस्वी
वन + ओषधि =वनौषधि
अ + औ =औपरम + औषध =परमौषध
आ + ओ =औमहा + ओजस्वी =महौजस्वी
आ + औ =औमहा + औषध =महौषध

यण संधि-

इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से होता है तो इ, ई को 'य'; उ, ऊ को 'व' और ऋ को 'र' हो जाता है। इसे यण संधि कहते हैं।
जैसे-
(क) इ + अ= ययदि + अपि= यद्यपि
इ + आ= याअति + आवश्यक= अत्यावश्यक
इ + उ= युअति + उत्तम= अत्युत्तम
इ + ऊ = यूअति + उष्म= अत्यूष्म
(ख) उ + अ= वअनु + आय= अन्वय
उ + आ= वामधु + आलय= मध्वालय
उ + ओ = वोगुरु + ओदन= गुवौंदन
उ + औ= वौगुरु + औदार्य= गुवौंदार्य
उ + इ= विअनु + इत= अन्वित
उ + ए= वेअनु + एषण= अन्वेषण
(ग) ऋ + आ= रापितृ + आदेश= पित्रादेश

अयादि स्वर संधि-

ए, ऐ तथा ओ, औ का मेल किसी अन्य स्वर के साथ होने से क्रमशः अय्, आय् तथा अव्, आव् होने को अयादि संधि कहते हैं।
जैसे-
ए + अ= यने + अन= नयन
ऐ + अ= यगै + अक= गायक
ओ + अ= वभो + अन= भवन
औ + उ= वुभौ + उक= भावुक

व्यंजन संधि

व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पत्र विकार को व्यंजन संधि कहते है।


एक व्यंजन के दूसरे व्यंजन या स्वर से मेल को व्यंजन-संधि कहते हैं।
कुछ नियम इस प्रकार हैं-
(1) यदि 'म्' के बाद कोई व्यंजन वर्ण आये तो 'म्' का अनुस्वार हो जाता है या वह बादवाले वर्ग के पंचम वर्ण में भी बदल सकता है।
जैसे- अहम् + कार =अहंकार
पम् + चम =पंचम
सम् + गम =संगम
(2) यदि 'त्-द्' के बाद 'ल' रहे तो 'त्-द्' 'ल्' में बदल जाते है और 'न्' के बाद 'ल' रहे तो 'न्' का अनुनासिक के बाद 'ल्' हो जाता है।
जैसे- उत् + लास =उल्लास
महान् + लाभ =महांल्लाभ
(3) किसी वर्ग के पहले वर्ण ('क्', 'च्', 'ट्', 'त्', 'प') का मेल किसी स्वर या वर्ग के तीसरे, चौथे वर्ण या र ल व में से किसी वर्ण से हो तो वर्ण का पहला वर्ण स्वयं ही तीसरे वर्ण में परिवर्तित हो जाता है। यथा-
दिक् + गज =दिग्गज (वर्ग के तीसरे वर्ण से संधि)
षट् + आनन =षडानन (किसी स्वर से संधि)
षट् + रिपु =षड्रिपु (र से संधि)
अन्य उदाहरण
जगत् + ईश =जगतदीश
तत् + अनुसार =तदनुसार
वाक् + दान =वाग्दान
दिक् + दर्शन =दिग्दर्शन
वाक् + जाल =वगजाल
अप् + इन्धन =अबिन्धन
तत् + रूप =तद्रूप
(4) यदि 'क्', 'च्', 'ट्', 'त्', 'प', के बाद 'न' या 'म' आये, तो क्, च्, ट्, त्, प, अपने वर्ग के पंचम वर्ण में बदल जाते हैं। जैसे-
वाक्+मय =वाड्मय
अप् +मय =अम्मय
षट्+मार्ग =षणमार्ग
जगत् +नाथ=जगत्राथ
उत् +नति =उत्रति
षट् +मास =षण्मास
(5) सकार और तवर्ग का शकार और चवर्ग के योग में शकार और चवर्ग तथा षकार और टवर्ग के योग में षकार और टवर्ग हो जाता है। जैसे-
स्+शरामस् +शेते =रामश्शेते
त्+चसत् +चित् =सच्चित्
त्+छमहत् +छात्र =महच्छत्र
त् +णमहत् +णकार =महण्णकार
ष्+तद्रष् +ता =द्रष्टा
त्+टबृहत् +टिट्टिभ=बृहटिट्टिभ
(6) यदि वर्गों के अन्तिम वर्णों को छोड़ शेष वर्णों के बाद 'ह' आये, तो 'ह' पूर्ववर्ण के वर्ग का चतुर्थ वर्ण हो जाता है और 'ह्' के पूर्ववाला वर्ण अपने वर्ग का तृतीय वर्ण।
जैसे-
उत्+हत =उद्धत
उत्+हार =उद्धार
वाक् +हरि =वाग्घरि
(7) स्वर के साथ छ का मेल होने पर छ के स्थान पर 'च्छ' हो जाता है।
जैसे-
परि + छेद= परिच्छेद
शाला + छादन= शालाच्छादन
आ + छादन= आच्छादन
(8) त् या द् का मेल च या छ से होने पर त् या द् के स्थान पर च् होता है; ज या झ से होने पर ज्; ट या ठ से होने पर ट्; ड या ढ से होने पर ड् और ल होने पर ल् होता है।
उदाहरण-
जगत् + छाया =जगच्छाया
उत् + चारण =उच्चारण
सत् + जन =सज्जन
तत् + लीन =तल्लीन
(9) त् का मेल किसी स्वर, ग, घ, द, ध, ब, भ, र से होने पर त् के स्थान पर द् हो जाता है।
जैसे-
सत् + इच्छा =सदिच्छा
जगत् + ईश =जगदीश
तत् + रूप =तद्रूप
भगवत् + भक्ति =भगवद् भक्ति
(10) त् या द् का मेल श से होने पर त् या द् के स्थान पर च् और श के स्थान पर छ हो जाता है।
जैसे-
उत् + श्वास =उच्छवास
सत् + शास्त्र =सच्छास्त्र
(11) त् या द् का मेल ह से होने पर त् या द् के स्थान पर द् और ह से स्थान पर ध हो जाता है।
जैसे-
पद् + हति =पद्धति
उत् + हार =उद्धार
(12) म् का क से म तक किसी वर्ण से मेल होने पर म् के स्थान पर उस वर्ण वाले वर्ग का पाँचवाँ वर्ण हो जाएगा।
जैसे-
सम् + तुष्ट =सन्तुष्ट
सम् + योग =संयोग

विसर्ग संधि

 विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन मेल से जो विकार होता है, उसे 'विसर्ग संधि' कहते है।

स्वर और व्यंजन के मेल से विसर्ग में जो विसर्ग होता है, उसे 'विसर्ग संधि' कहते है।
विसर्ग ( : ) के साथ जब किसी स्वर अथवा व्यंजन का मेल होता है, तो उसे विसर्ग-संधि कहते हैं

कुछ नियम इस प्रकार हैं-
(1) यदि विसर्ग के पहले 'अ' आये और उसके बाद वर्ग का तृतीय, चतुर्थ या पंचम वर्ण आये या य, र, ल, व, ह रहे तो विसर्ग का 'उ' हो जाता है और यह 'उ' पूर्ववर्ती 'अ' से मिलकर गुणसन्धि द्वारा 'ओ' हो जाता है।
जैसे-
मनः + रथ =मनोरथ
सरः + ज =सरोज
मनः + भाव =मनोभाव
पयः + द =पयोद
मनः + विकार = मनोविकार
पयः + धर =पयोधर
मनः + हर =मनोहर
वयः + वृद्ध =वयोवृद्ध
यशः + धरा =यशोधरा
सरः + वर =सरोवर
तेजः + मय =तेजोमय
यशः + दा =यशोदा
पुरः + हित =पुरोहित
मनः + योग =मनोयोग
(2) यदि विसर्ग के पहले इ या उ आये और विसर्ग के बाद का वर्ण क, ख, प, फ हो, तो विसर्ग 'ष्' में बदल जाता है। जैसे-
निः + कपट =निष्कपट
निः + फल =निष्फल
निः + पाप =निष्पाप
दुः + कर =दुष्कर
(3) विसर्ग से पूर्व अ, आ तथा बाद में क, ख या प, फ हो तो कोई परिवर्तन नहीं होता।
जैसे-
प्रातः + काल= प्रातःकाल
पयः + पान= पयःपान
अन्तः + करण= अन्तःकरण
अंतः + पुर= अंतःपुर
(4) यदि 'इ' - 'उ' के बाद विसर्ग हो और इसके बाद 'र' आये, तो 'इ' - 'उ' का 'ई' - 'ऊ' हो जाता है और विसर्ग लुप्त हो जाता है। जैसे-
निः + रव =नीरव
निः + रस =नीरस
निः + रोग =नीरोग
दुः + राज =दूराज
(5) यदि विसर्ग के पहले 'अ' और 'आ' को छोड़कर कोई दूसरा स्वर आये और विसर्ग के बाद कोई स्वर हो या किसी वर्ग का तृतीय, चतुर्थ या पंचम वर्ण हो या य, र, ल, व, ह हो, तो विसर्ग के स्थान में 'र्' हो जाता है। जैसे-
निः + उपाय =निरुपाय
निः + झर =निर्झर
निः + जल =निर्जल
निः + धन =निर्धन
दुः + गन्ध =दुर्गन्ध
निः + गुण =निर्गुण
निः + विकार =निर्विकार
दुः + आत्मा =दुरात्मा
दुः + नीति =दुर्नीति
निः + मल =निर्मल
(6) यदि विसर्ग के बाद 'च-छ-श' हो तो विसर्ग का 'श्', 'ट-ठ-ष' हो तो 'ष्' और 'त-थ-स' हो तो 'स्' हो जाता है।
जैसे-
निः + चय=निश्रय
निः + छल =निश्छल
निः + तार =निस्तार
निः + सार =निस्सार
निः + शेष =निश्शेष
निः + ष्ठीव =निष्ष्ठीव
(7) यदि विसर्ग के आगे-पीछे 'अ' हो तो पहला 'अ' और विसर्ग मिलकर 'ओ' हो जाता है और विसर्ग के बादवाले 'अ' का लोप होता है तथा उसके स्थान पर लुप्ताकार का चिह्न (ऽ) लगा दिया जाता है।
जैसे-
प्रथमः + अध्याय =प्रथमोऽध्याय
मनः + अभिलषित =मनोऽभिलषित
यशः + अभिलाषी= यशोऽभिलाषी
(8) विसर्ग से पहले आ को छोड़कर किसी अन्य स्वर के होने पर और विसर्ग के बाद र रहने पर विसर्ग लुप्त हो जाता है और यदि उससे पहले ह्रस्व स्वर हो तो वह दीर्घ हो जाता है।
जैसे-
नि: + रस =नीरस
नि: + रोग =नीरोग
(9) विसर्ग के बाद श, ष, स होने पर या तो विसर्ग यथावत् रहता है या अपने से आगे वाला वर्ण हो जाता है।
जैसे-
नि: + संदेह =निःसंदेह अथवा निस्संदेह
नि: + सहाय =निःसहाय अथवा निस्सहाय

हिन्दी की स्वतंत्र संधियाँ


उपर्युक्त तीनों संधियाँ संस्कृत से हिन्दी में आई हैं। हिन्दी की निम्नलिखित छः प्रवृत्तियोंवाली संधियाँ होती हैं-
(1) महाप्राणीकरण (2) घोषीकरण (3) ह्रस्वीकरण (4) आगम (5) व्यंजन-लोपीकरण और (6) स्वर-व्यंजन लोपीकरण
इसे विस्तार से इस प्रकार समझा जा सकता है-

पूर्व स्वर लोप 

दो स्वरों के मिलने पर पूर्व स्वर का लोप हो जाता है। इसके भी दो प्रकार हैं-
(1) अविकारी पूर्वस्वर-लोप : जैसे- मिल + अन =मिलन
छल + आवा =छलावा
(2) विकारी पूर्वस्वर-लोप : जैसे- भूल + आवा =भुलावा
लूट + एरा =लुटेरा

ह्रस्वकारी स्वर संधि

 दो स्वरों के मिलने पर प्रथम खंड का अंतिम स्वर ह्रस्व हो जाता है। इसकी भी दो स्थितियाँ होती हैं-
1. अविकारी ह्रस्वकारी : जैसे- साधु + ओं= साधुओं
डाकू + ओं= डाकुओं
2. विकारी ह्रस्वकारी :
जैसे- साधु + अक्कड़ी= सधुक्कड़ी
बाबू + आ= बबुआ

आगम स्वर संधि 

इसकी भी दो स्थितियाँ हैं-
1. अविकारी आगम स्वर : इसमें अंतिम स्वर में कोई विकार नहीं होता।
जैसे- तिथि + आँ= तिथियाँ
शक्ति + ओं= शक्तियों
2. विकारी आगम स्वर: इसका अंतिम स्वर विकृत हो जाता है।
जैसे- नदी + आँ= नदियाँ
लड़की + आँ= लड़कियाँ

पूर्वस्वर लोपी व्यंजन संधि

इसमें प्रथम खंड के अंतिम स्वर का लोप हो जाया करता है।
जैसे- तुम + ही= तुम्हीं
उन + ही= उन्हीं

स्वर व्यंजन लोपी व्यंजन संधि

इसमें प्रथम खंड के स्वर तथा अंतिम खंड के व्यंजन का लोप हो जाता है।
जैसे- कुछ + ही= कुछी
इस + ही= इसी

मध्यवर्ण लोपी व्यंजन संधि

 इसमें प्रथम खंड के अंतिम वर्ण का लोप हो जाता है।
जैसे- वह + ही= वही
यह + ही= यही

पूर्व स्वर ह्रस्वकारी व्यंजन संधि

इसमें प्रथम खंड का प्रथम वर्ण ह्रस्व हो जाता है।
जैसे- कान + कटा= कनकटा
पानी + घाट= पनघट या पनिघट

महाप्राणीकरण व्यंजन संधि

यदि प्रथम खंड का अंतिम वर्ण 'ब' हो तथा द्वितीय खंड का प्रथम वर्ण 'ह' हो तो 'ह' का 'भ' हो जाता है और 'ब' का लोप हो जाता है।
जैसे- अब + ही= अभी
कब + ही= कभी
सब + ही= सभी

सानुनासिक मध्यवर्णलोपी व्यंजन संधि

 इसमें प्रथम खंड के अनुनासिक स्वरयुक्त व्यंजन का लोप हो जाता है, उसकी केवल अनुनासिकता बची रहती है।
जैसे- जहाँ + ही= जहीं
कहाँ + ही= कहीं
वहाँ + ही= वहीं

आकारागम व्यंजन संधि

 इसमें संधि करने पर बीच में 'आकार' का आगम हो जाया करता है।
जैसे- सत्य + नाश= सत्यानाश
मूसल + धार= मूसलाधार

Saturday, 27 June 2020

Thunderstorm

What is Thunderstorm? Causes, Types, And Safety Precautions

Heavy lightning and rain have damaged many areas of Uttar Pradesh and Bihar resulting in the death of many people. In the shocking news, 83 people died due to thunderstorm and lightning in Bihar. Prime Minister Narendra Modi and many other leaders expressed their grief at the loss of lives. The weather department has predicted thunderstorms in the upcoming days along with heavy rainfall in the northern part of India. With such a major incident, you might wonder what exactly is a thunderstorm and how it can become so severe. Let's take a look at the details about Thunderstorm, types and causes.

What is Thunderstorm?

A thunderstorm is a short-lived weather disturbance characterized by lightning, heavy rain, thunder, strong winds etc. It occurs in a type of clouds known as a cumulonimbus. Severe thunderstorms result in the most dangerous and hazardous weather phenomena. Some thunderstorms can also bring tornadoes. They are most likely to occur in the months of Summer and Spring. The basic things that make a thunderstorm are moisture, unstable air and lift.

Causes of a Thunderstorm

Thunderstorms occur in every region of the world. The cause of a thunderstorm can be due to the rapid upward movement of warm, moist air, to cooler regions of the atmosphere. As the moist air moves upward, it cools, condenses, and results in the formation of a cumulonimbus cloud that can reach heights of over 20 kilometres and also precipitation. The cooled air in the atmosphere strikes the ground with strong winds. Meanwhile, the electrical charges accumulate on cloud particles. When the charges become large, it results in lightning which heats the air and passes intensely producing shock waves heard as rolls of thunder.

Types of Thunderstorm

There are mainly four types of thunderstorms according to the wind conditions at different layers of the atmosphere.
  1. Single-cell- These are small and weak thunderstorms that die within an hour. They can be typically seen in summers and occur due to heating.
  2. Multi-cell clusters- These are the most common type of thunderstorms and may produce hail, strong winds and heavy rain.
  3. Multicell lines/Squall Line- These thunderstorms are stronger than multicell clusters. They result in “squalls” of high wind and heavy rain.
  4. Supercells- These are the strongest and most severe type of thunderstorm. Most large and violent tornadoes come from this type of thunderstorm. At least 90 per cent of supercells can cause severe weather causing destruction.

Safety Precautions

  • Take immediate action upon hearing loud thunder. Anyone close enough to the thunderstorm can be struck by lightning.
  • Avoid electrical appliances and switch them off. It may conduct electricity during thunderstorm and lightning.
  • Close the windows and doors and stay away from them.
  • Do not bathe or shower, during a thunderstorm as plumbing conducts electricity.
  • If you are driving, safely exit the roadway, turn on hazard lights, and park. Try to remain in the vehicle and avoid touching metal.

Sunday, 22 March 2020

Units of Time in the Vedas

Units of Time in the Vedas

Sidereal metrics:

  • A Paramanu is the normal interval (With regards to time, an interval is the duration between two events or occurrences of similar events. It is related to the mathematical concept of interval in that the interval contains all of the points of time between the two events) of blinking in humans, or approximately 4 seconds.
  • A Vighadiya is 6 Pranamus (approximately 24 seconds)
  • Aghadiya is 60 Vighadiyas (approximately 24 minutes)
  • A Muhurt is equal to 2 Ghadiyas, or approximately 48 minutes.
  • An important Muhurta is the Brahma Muhurta, which is on the 25th Nadiya or approximately two hours before sunrise. This time is recommended in all practices of yoga and the most appropriate for meditation)
  • A Nakshatra Ahoratram or sidereal day (An apparent sidereal day (is the time it takes for the Earth to turn 360 degrees in its rotation; more precisely, is the time it takes the vernal equinox to make two successive upper meridian transit. This is slightly shorter than a solar day; there are 366.2422 sidereal days in a tropical year, but 365.2422 solar days, resulting in a sidereal day of 86,164.09 seconds (or: 23 hours, 56 minutes, 4.09 seconds) is exactly equal to 30 Muhurtas.
 (Note: According to Hindu belief ‘a day is considered to begin and end at sunrise .)         .
 Time units used in the Vedas:
  • A Leekshakamu is 1/60th of a Pranamu or 1/15th of a second.
  • A Lavamu is 1/60th of a Leekshakamu or 1/900th of a second.
  • A Renuvu is 1/60th of a Lavamu or 1/54,000th of a second.
  • A Truti is 1/60th of a Renuvu or 1/3,240,000th of a second.
 Lunar metrics in the Vedas:
  • A Tithi (is a lunar day, or the time it takes for the longitudinal angle between the moon and the sun to increase by 12°.
  • Tithis begin at varying times of day and vary in duration from approximately 19 to approximately 26 hours. There are 30 Tithis in each lunar month).
  • A Paksha or lunar fortnight consists of 15 Tithis.
  • A Maas or lunar month is divided into 2 Pakshas,  the one between new moon Traditionally, (the lunar phase new moon begins with the first visible crescent of the Moon, after conjunction with the Sun. This takes place over the western horizon in a brief period between sunset and moonset. Therefore the time and even the day depend on the actual geographical location of the observer) is called Gaura (bright) or Shukla Pksha; the one between full moon and new moon Krishna (dark) Paksha.
The Season (Ritus):1- Hemant i.e. pre-winter Margashiirsh to Poush (December to February)2- Shishir i.e. Winter Maagh to Phaalgun (February to April)3- Vasant i.e. Spring Chaitra to Vaishaakh (April to June)4- Griishma i.e. Summer Jyesht to Aashaad June to August)5- Varsha i.e. Rainy season Shraavan to Bhaadrapad (August to October) and6- Sharat i.e. Autumn Aashviyuj to Kaartik (October to December). 
  • 3 Ritus  makes an Aayanya.
  • 2 Aayanas equal to one year.
  • A year is the term for any period of time that is derived from the period of the orbit of the Earth (or indeed any planet) around its Sun).

Sidereal year: the actual period for the Earth to complete one revolution of its orbit, as measured in a fixed frame of reference (such as the fixed stars). Its duration is on average: 365.256363051 days.
  • A day is divided into 8 Prahara and each Prahara into 6 Dandas. (Danda is equal to half an hour)
  • Each Danda into 25 Laghus
  • Each Laghu into 10 Kasthas
  • Each Kastha into 5 Ksanas
  • Each Ksana into 3 Nimeshas
  • Each Nimesh into 3 Lavas
  • Each Lava into 3 Vedhas and finally
  • Each Vedha into 100 Trutis.
  • The Truti is a very fine division of time equal in the modern way equal to 300th of a second. It is quite remarkable that the ancient sages (Rishis) of Aryavrata (India) had such a fine division of time and perhaps it can be attributed to the Vedic Philosophy, other large divisions of time to the above two along with astronomical observations.
 
A day is divided in:
  • 10 long syllables (Gurvakshara) = 1 respiration (Prana)
  • 6 respirations = 1 Vinadi
  • 60 Vinadis = 1 Nadi and
  • 60 Nadis = 1 day (Divas)
 
Smallest measure of time:
  • Paramanu 60,750th of a second
  • Krati 34,000th of second
  • Truti 300th of a second
  • Nimesh 16/75th of a second
  • Vipal 2/5th of a second
  • Ksan 1 second
  • Pal 24 seconds
  • Minute 60 seconds
  • Ghadi 24 minutes
  • Hora Hour 60 minutes
  • Divas Day 24 hours
  • Saptah 7 days (week)
  • Maas 4 weeks (month)
  • Varsh 12 Months (Year)
  • Satabd One hundred Years (Century)
  • Sahasrabd One thousand Year Millennium)
  • Dev Yug 12,000 years:
 Time of Creation & Deluge of the Universe:
  • Time of creation is 4,32,00,00,000 years and same time is set for deluge. According to the Vedas there are four Yugas; such as Kaliyuga, Dwaparyuga, Tretayuga and Satyuga. They are calculated as follows:
  • Kaliyuga =       43200000  (Time period of ‘Kali-Era’)
  • Dwaparyuga = 86400000  (Double the time of Kaliyuga)
  • Tretayuga =     129600000 (Triple the time of Kaliyuga)
  • Satyuga =        172800000 (Four times Kaliyuga time)
  • Now above-mentioned the four Yugas (Chaturyugas) make one Creation 4,32,00,00,000 worldly years = 1 Brahma day.
  • And same years for Deluge 4,32,00,00,000   = 1 Brahma night.
  • Hence  8,64,00,00,000 = Brahma day & night.
  • Such 360 Brahma days & nights make one Brahma year = 31,10,40,00,00,000 worldly years. (8640000000 x 360 = 3110400000000)
  • And such 100 Brahma years is the time for liberated souls which is equal 36000 times of the period of creation and dissolution of the Universe is also known as “Prant-Kaal” i.e. 8640000000 x 360 x 100 = 31,10,40,00,00,00,000 years). (Rigveda; 6.9.4 & 6.9.5 and Atharvaveda: 10.8.26)
  • “Parant-Kaal” is thus (31 Neel, 10 Kharab and 40 Arab Varsha) i.e. 311040 billions blissful worldly years of ‘Salvation’.
  • In emancipation time (Parant-Kaal) the liberated soul enjoys God’s Bliss. This is called the “Moksha time’ in which the soul is devoid of all worldly pains and enjoys all pleasures and can travel anywhere in the Universe
x
2 lunar months makes one Ritu. And there are six Ritus (Indian seasons) according to Hindu calendar.

Saturday, 29 June 2019

क्या है मॉब लिंचिंग मामला

क्या है मॉब लिंचिंग मामला और कहाँ से आती है इतनी भीड़

मॉब लिंचिंग – आज कल अक्सर ये खबरें सुर्खियों का हिस्सा जरूर रहती है कि फलां जगह पर भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। 
कभी गौरक्षा के नाम पर, तो कभी छेड़छाड… कभी चोरी, तो कभी धर्म के नाम पर… अक्सर किसी ना किसी वजहों से ये मॉब लिंचिंग के मामले सामने आते है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर है किया ये मॉब लिंचिंग और कहां से आती है इतनी भीड़? इन्हें कौन इक्कठा करता है?
हाल ही में देश में ऐसे कई मामले सुर्खियों में रहे है जहां भीड़ के चलते कई लोगों की मौत हुई है। जिसके पीछे झूठी अफवाहों का हाथ रहा। इन अफवाहों के चलते ही ये मॉब लिंचिंग की भीड़ कई लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। 
आखिर कहां से आती है इतनी भीड़ 
आखिर अचानक कैसे इतने सारे लोगों को एक जगह होने वाली घटना का पता चल जाता है, और ये लोग उस पर उपद्रव मचाने वहां पहुंच जाते है। एक रिसर्च के दौरान यह पाया गया कि यह एक समाजिक मनौविज्ञान घटना है, जिसके लिए पहले लोगों को किसी विषय पर जबरदस्ती भड़काया और उकसाया जाता है और फिर उसके इस गुस्से का इस्तेमाल किया जाता है।
आज इस तरह के मारपीट के सभी मुद्दों पर सबसे ज्यादा मदद अगर किसी चीज से मिलती है, तो वो है सोशल मीडिया। आज सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से चंद दिनों और घंटों में ही लोगों को एक जगह पर इक्कठा किया जा सकता है। लोगों को धर्म के नाम पर, गौरश्रा के नाम पर, मान-सम्मान के नाम पर और देश भकित के नाम पर इस कदर भड़काया जाता है, कि वह इस मॉब लिंचिंग भीड़ का हिस्सा बन जाते है। डॉक्टरों के अलावा कुछ लोगों का भी यही मानना है कि ये समाज विज्ञान और मनोविज्ञान तक पैथोलॉजी के तौर पर अनियमित घटनाओं के रूप में सीमित है।
ध्यान देने और कड़े नियम कानून की है जरूरत
इस मामले में बेहद जरूरी है कि लोगों जागरूक हो, वो किसी भी तरह के भड़काऊ सोशल वायरल मैसेज को आगे फॉरवर्ड ना करें। लोग धर्म के नाम पर अपनी सोच को जागरूक करे। भारत के इस डिजिटल होते दौर के जहां एक ओर फायदे बढ़ रहे है, वहीं दूसरी ओर इस मसले पर अज्ञानता के चलते हगांमें भी बढ़ रहे है।
“इस समस्या का एकमात्र समाधान है जागरूकता”

Thursday, 6 June 2019

*रह जाता कोई अर्थ नहीं *


*नित जीवन के संघर्षों से*
*जब टूट चुका हो अन्तर्मन,*

*तब सुख के मिले समन्दर का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।*

*जब फसल सूख कर जल के बिन*
*तिनका -तिनका बन गिर जाये,*

*फिर होने वाली वर्षा का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।*

*सम्बन्ध कोई भी हों लेकिन*
*यदि दुःख में साथ न दें अपना,*

*फिर सुख में उन सम्बन्धों का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।*

*छोटी-छोटी खुशियों के क्षण*
*निकले जाते हैं रोज़ जहां,*

*फिर सुख की नित्य प्रतीक्षा का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।*

*मन कटुवाणी से आहत हो*
*भीतर तक छलनी हो जाये,*

*फिर बाद कहे प्रिय वचनों का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं।।*

*सुख-साधन चाहे जितने हों*
*पर काया रोगों का घर हो,*

*फिर उन अगनित सुविधाओं का*
*रह जाता कोई अर्थ नहीं।।* ...!!

Wednesday, 10 April 2019

English Vocab

Important Words 
1. Word: Cynicism (निराशावाद)
  • Pronunciation: sin-uh-siz-uh m/ सिनिसिज़म
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: an inclination to believe that people are motivated purely by self-interest.
  • Synonyms: scepticism, doubt, suspicion, pessimism
  • Antonyms: faith, delight, optimism
  • Usage in a sentence: There is now widespread cynicism about the political system.
2. Word: Trail (निशान/खींचना)
  • Pronunciation: treyl/ ट्रेल
  • Part of Speech: Noun, Verb
  • Meaning: a. a mark or a series of signs or objects left behind by the passage of someone or something. [Noun]
    b. a long thin part or line stretching behind or hanging down from something. [Noun]
    c. draw or be drawn along behind someone or something. [Verb]
    d. walk or move slowly or wearily.
  • Synonyms: track, trace, drag, pursue, path
  • Antonyms: lead, surpass
  • Usage in a sentence: The hurricane left a trail of destruction behind it.
3. Word: Sceptic (शंकाशील व्यक्ति)
  • Pronunciation: skep-tik/ स्केप्टिक
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: a person inclined to question or doubt accepted opinions.
  • Synonyms: unbeliever, dissenter, questioner, agnostic
  • Antonyms: believer, disciple, promoter
  • Usage in a sentence: The believer is not required to establish his belief, but the sceptic is required to prove his doubt.
4. Word: Integrity (सम्पूर्णता)
  • Pronunciation: in-teg-ri-tee/ इन्टेग्रिटी
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: the quality of being honest and having strong moral principles.
  • Synonyms: honesty, uprightness, morality
  • Antonyms: dishonesty, deception, unfairness
  • Usage in a sentence: A man of moral integrity does not fear any slanderous attack.
5. Word: Apex (चोटी)
  • Pronunciation: ey-peks/ एपेक्स
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: the top or highest part of something, especially one forming a point.
  • Synonyms: peak, acme, zenith
  • Antonyms: nadir, bottom, base
  • Usage in a sentence: He was at the apex of his career.
6. Word: Tamper (छेड़ना)
  • Pronunciation: tam-per/ टैम्पर
  • Part of Speech: Verb
  • Meaning: interfere with (something) in order to cause damage or make unauthorized alterations.
  • Synonyms: meddle, interfere, mess, fiddle, disturb
  • Antonyms: repair, fix, improve
  • Usage in a sentence: Never tamper with safety devices in valves or cylinders.
7. Word: Untenable (अपुष्ट)
  • Pronunciation: uhn-ten-uh-buhl/ अन्टेनबल
  • Part of Speech: Adjective
  • Meaning: (especially of a position or view) not able to be maintained or defended against attack or objection.
  • Synonyms: indefensible, unsustainable, unarguable
  • Antonyms: reasonable, arguable, defensible
  • Usage in a sentence: His position had become untenable and he was forced to resign.
8. Word: Proposition (कथन)
  • Pronunciation: prop-uh-zish-uh n/ प्रापज़िशन
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: a statement or assertion that expresses a judgement or opinion.
  • Synonyms: proposal, suggestion, plan
  • Antonyms: refusal, denial
  • Usage in a sentence: The young man gave a clear proposition at the meeting.
9. Word: Glitch (विधारी)
  • Pronunciation: glich/ ग्लिच
  • Part of Speech: Noun
  • Meaning: a sudden, usually temporary malfunction or fault of equipment.
  • Synonyms: flaw, bug, malfunction
  • Antonyms: advantage, perfection
  • Usage in a sentence: This minor glitch has turned into a humungous problem for the airline company.
10. Word: Resilient (प्रत्यास्थी)
  • Pronunciation: ri-zil-yuhnt/ रिज़िल्यन्ट
  • Part of Speech: Adjective
  • Meaning: (of a person or animal) able to withstand or recover quickly from difficult conditions.
  • Synonyms: strong, flexible, stiff
  • Antonyms: fragile, brittle, breakable
  • Usage in a sentence: The company proved remarkably resilientduring the recession.

Translate