Friday, 18 May 2018

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) की स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटन वुड्स, न्यू हैम्पशायर, यूएसए में आयोजित 44 देशों के सम्मेलन में की गयी थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और आईबीआरडी की स्थापना एक ही समय और जगह पर हुई थी, इस कारण इन दोनों को ब्रेटन वुड्स ट्विन्स के रूप में जाना जाता है ।
इस लेख में हमने IMF के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को संकलित किया है जो कि भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
1. संस्थापक सदस्य: 44 देश, भारत IMF का संस्थापक सदस्य देश है।
2. कुल सदस्य: 189 देश, आम तौर पर IMF का हर सदस्य देश विश्व बैंक का सदस्य बन जाता है। इसी तरह IMF छोड़ने वाला देश स्वचालित रूप से(automatically) विश्व बैंक से निकाल दिया जाता है।
3. मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी. 
4. प्राथमिक उद्देश्य: 
(a). दुनिया में विनिमय स्थिरता को बढ़ावा देना ।
(b). अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देना ।
(c). अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार और संतुलित विकास
को सुविधाजनक बनाना ।
(d). भुगतान की बहुपक्षीय प्रणाली की स्थापना में सहायता करना ।
(e). भुगतान संतुलन की कठिनाइयों का सामना करने वाले सदस्य देशों को भुगतान असंतुलन 
को ठीक करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराना। 
5. प्रकाशन: वर्ल्ड इकनोमिक आउटलुक, वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial
Stability Report), वित्तीय निगरानी (Fiscal Monitor), क्षेत्रीय आर्थिक रिपोर्ट (Regional Economic Reports)।
6. कार्यकारी बोर्ड: IMF के कार्यकारी बोर्ड में 24 कार्यकारी निदेशक (Executive Directors) होते हैं। कार्यकारी निदेशक भौगोलिक दृष्टि से आधारित रोस्टर प्लान के तहत सभी 189 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक सदस्य देश, गवर्नर बोर्ड की बैठकों में भाग लेने के लिए 2 गवर्नर नामित करता है. आम तौर पर सदस्य देश के वित्तमंत्री IMF बैठकों में गवर्नर के पद का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन यदि वित्तमंत्री अनुपस्थित है तो RBI का गवर्नर उसकी जगह लेता है। 
7. कर्मचारी: 150 देशों से लगभग 2,700 कर्मचारी ।
8. कुल कोटा: SDR- 477 बिलियन (US$-692 बिलियन) 
9. विशेष आहरण अधिकार आवंटन: SDR का कुल वैश्विक आवंटन 204 अरब SDR या (US$-296 बिलियन) 
10. SDR बास्केट: SDR का मूल्य 5 मुद्राओं की टोकरी द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसमें शामिल मुद्राएँ हैं; यूरो, यूएस डॉलर, जापानी येन, चीनी युआन और पाउंड स्टर्लिंग । चीनी युआन को अक्टूबर 2016 में SDR टोकरी में 5वीं मुद्रा के रूप में शामिल किया गया था।
11. मुद्रा भार : SDR का मूल्य निर्धारित करने में सबसे अधिक भार अमेरिकी डॉलर (41.73%) का है, इसके बाद यूरो (30.93%) का नम्बर आता है।
12. SDR कोटा: वर्तमान में IMF में भारतीय कोटा 2.76%(SDR कोटा) है। संयुक्त राज्य अमेरिका का कोटा सबसे अधिक 17.46% का सबसे बड़ा कोटा है जिसके बाद जापान (6.48%) और चीन (6.41%) का नंबर आता है।
13. उधार क्षमता: IMF अपने सदस्य देशों को लगभग $ 1 ट्रिलियन डॉलर उधार देने में सक्षम है। 
14. सबसे बड़े उधारकर्ता: ग्रीस, यूक्रेन, पाकिस्तान और मिस्र।
IMF की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए एक ढांचा बनाने के लिए की गई थी। यह संगठन अपने कुछ उद्येश्यों को प्राप्त करने में कुछ सफल जरूर रहा है लेकिन इस संस्था पर अमीर देशों का कब्ज़ा ज्यादा है क्योंकि इसके कोटे में इन अमीर देशों की भागीदारी ज्यादा है। शायद यही कारण है कि IMF के प्रबंध निदेशक के पद पर अब तक केवल यूरोपीय लोगों की नियुक्ति की गयी है।
....................................उत्तम शर्मा

Wednesday, 16 May 2018

कश्मीर विवाद

कश्मीर विवाद की ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि:-
 भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर का मुद्दा भारत की आजादी के समय से ही चर्चा में रहा है। ब्रिटिश शासन की समाप्ति के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर राज्य भी 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। यहाँ के राजा हरि सिंह ने फैसला किया कि वे भारत या पाकिस्तान किसी भी देश में शामिल नही होंगे और एक स्वतंत्र राष्ट्र की तरह रहेंगे। महाराजा का यह फैसला उस समय गलत सिद्ध हो गया जब 20 अक्टूबर, 1947 को पाकिस्तान समर्थित ‘आजाद कश्मीर सेना’ ने राज्य के पश्चिमी भाग पर आक्रमण कर दिया उन्होंने दुकानों के लूटपाट शुरू कर दी घरों में चोरी और आगजनी करने के साथ ही महिलाओं को भी अगवा कर लिया और इसी तरह की तबाही मचाते हुए पूर्वी कश्मीर की तरफ बढ़ रहे थे तो महाराजा हरीसिंह ने जवाहरलाल नेहरु से सैन्य मदद मांगी और फिर 26 अक्टूबर,1947 को दोनों देशों के बीच विलय का समझौता हुआ। इस समझौते के तहत 3 विषयों; रक्षा, विदेशी मामले और संचार को भारत के हवाले कर दिया गया था।और इस समझौते के बाद भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 को जोड़ा गया था, जिसमे स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि जम्मू कश्मीर से सम्बंधित राज्य उपबंध केवल अस्थायी है स्थायी नही। विवाद की मूल जड़ यह है कि जम्मू & कश्मीर के शासक अनुच्छेद 370 को स्थायी रूप देना चाहते हैं ताकि उन्हें मिला विशेष राज्य का दर्जा बरक़रार रहे; इसलिए 26 जून 2000 को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में जम्मू & कश्मीर विधान सभा ने ’राज्य स्वायतता समिति’ की सिफारिसों को स्वीकार कर लिया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में जम्मू & कश्मीर राज्य को और स्वायतता देने की बात कही थी।  सभी कश्मीरी इस समिति की रिपोर्ट को लागू करने के लिए बहुत लम्बे समय से आन्दोलन कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इस समिति की मुख्य मांगे क्या थी?
1. संविधान के अनुच्छेद 370 में उल्लिखित शब्द “अस्थायी” की जगह “स्थायी” लिखा जाये ताकि जम्मू & कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा हमेशा के लिए पक्का हो जाये।
2. अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) को जम्मू & कश्मीर राज्य पर लागू नही किया जाये।
3. राज्य पर बाह्य आक्रमण या आंतरिक आपातकाल की दशा में जम्मू & कश्मीर राज्य विधानसभा का निर्णय ही अंतिम निर्णय हो।
4. भारत के निर्वाचन आयोग की जम्मू & कश्मीर राज्य में कोई भूमिका न हो।
5. जम्मू & कश्मीर राज्य में अखिल भारतीय सेवाओं जैसे IAS, IPS और IFS का कोई स्थान न हो।
6. भारतीय संविधान में जम्मू & कश्मीर के लिए मूल अधिकारों का एक अलग अध्याय हो।
7. राज्य के राज्यपाल को सदर-ए–रियासत और मुख्यमंत्री को वजीर–ए-आजम बुलाया जाये।
8. जम्मू & कश्मीर पर संसद और राष्ट्रपति की भूमिका को नाममात्र का कर दिया जाये।
9. राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई विशेष प्रावधान न हो। यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि जम्मू & कश्मीर के मुसलमानों को अल्पसंख्यक माना जाता है जिसके तहत उन्हें बहुत सी सुविधाएँ भारत सरकार द्वारा दी जातीं हैं।
10. भारत के उच्चतम न्यायालय में जम्मू & कश्मीर राज्य से सम्बंधित कोई विशेष सुनवाई न हो।
11. राज्य उच्च न्यायालय के दीवानी एवं फौजदारी मुकदमों के निर्णय के विरुद्ध सुनवाई करने का अधिकार उच्चतम न्यायालय को न हो।
12. भारतीय संसद को जम्मू & कश्मीर राज्य के संविधान और प्रक्रिया में संशोधन का अधिकार न हो।
 13. अंतरराज्जीय नदियों एवं नदी घाटियों के सम्बन्ध में केंद्र के निर्णय जम्मू & कश्मीर पर लागू न हो।
जब इन सभी सिफारिशों के भारत सरकार के मंत्रिमंडल के पास 14 जुलाई,2000 को अनुमोदन के लिए भेजा गया तो केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिसों को यह कहकर मानने से इंकार कर दिया कि ये सिफरिसें लोगों की सहिष्णुता और देश की एकता एवं अखंडता के सिद्धांत के बिलकुल विपरीत हैं। केंद्र द्वारा इन सिफारिसों को मानने से मना कर देने के कारण इस प्रदेश में अलगाववादी नेताओं द्वारा युवाओं को दिशा भ्रमित कर भारत विरोधी गतिविधियों, आतंकबाद और पत्थरबाजी जैसी गतिविधियों में पैसों का लालच देकर उकसाया जा रहा है।
            ................................................ उत्तम शर्मा

Thursday, 3 May 2018

सुंदरता

पतला होना ही स्वास्थ्य की निशानी नही है क्योंकि बहुत से मोटे लोग उम्र पूरी करके जाते हैं और पतले लोग समय से पहले ! अपने को बढ़ती उम्र के साथ स्वीकारना एक तनावमुक्त जीवन देता है। हर उम्र एक अलग तरह की खूबसूरती लेकर आती है उसका आनंद लीजिये।
बाल रंगने है तो रंगिये, वज़न कम रखना है तो रखिये, मनचाहे कपड़े पहनने है तो पहनिए, बच्चों की तरह खिलखिलाइये, अच्छा सोचिये, अच्छा माहौल रखिये, शीशे में दिखते हुए अपने अस्तित्व को स्वीकारिये। 
कोई भी क्रीम आपको गोरा नही बनाती, कोई शैम्पू बाल झड़ने नही रोकता,
कोई तेल बाल नही उगाता, कोई साबुन आपको बच्चों जैसी स्किन नही देता। 
चाहे वो प्रॉक्टर गैम्बल हो या पतंजलि, सब सामान बेचने के लिए झूठ बोलते हैं। 
ये सब कुदरती होता है।  उम्र बढ़ने पर त्वचा से लेकर बॉलों तक मे बदलाव आता है। 
पुरानी मशीन को maintain करके बढ़िया चला तो सकते हैं, पर उसे नई नही कर सकते।
ना किसी टूथपेस्ट में नमक होता है ना किसी मे नीम।  किसी क्रीम में केसर नही होती, क्योंकि 2 ग्राम केसर भी 500 रुपए से कम की नही होती ! जो आपकी पॉकेट allow करती है वो प्रसाधन खरीदिये, क्योंकि केमिकल्स सब में हैं। lux की बनियान साधारण बनियान से इसलिये महंगी है क्योंकी उसमे विज्ञापन के लिए सनी देओल और अक्षय कुमार होते हैं और वो लक्स नही, calvin cline या पियरे कार्डिन पहनते हैं। करीना कपूर कभी लक्स साबुन से नही नहाती  और अमिताभ बच्चन लाल तेल नही लगाता !
कोई बात नही अगर आपकी नाक मोटी है तो, कोई बात नही आपकी आंखें छोटी हैं तो, कोई बात नही अगर आप गोरे नही हैं या आपके होंठों की shape perfect नही हैं
फिर भी हम सुंदर हैं, अपनी सुंदरता को पहचानिए। दूसरों से कमेंट या वाह वाही लूटने के लिए सुंदर दिखने से ज्यादा ज़रूरी है, अपनी सुंदरता को महसूस करना। हर बच्चा सुंदर इसलिये दिखता है कि वो छल कपट से परे मासूम होता है और बडे होने पर जब हम छल व कपट से जीवन जीने लगते है तो वो मासूमियत खो देते हैं और उस सुंदरता को पैसे खर्च करके खरीदने का प्रयास करते हैं। मन की खूबसूरती पर ध्यान दो।
यह कर्तव्य हो कि अपने परिवार में अपनी पत्नी, बेटी, बहन को ये अहसास दिलायें कि वो प्राकृतिक रूप से सुंदर हैं, वरना वो केमिकल्स का सहारा लेकर अपना स्वास्थ्य खराब कर लेंगी।
आजकल युवा लड़के बॉडी बनाने की धुन में पागल रहते हैं 
ये असर है उन फ़िल्म स्टारों और मॉडल्स का जिससे ये युवा सोचते हैं कि वो अपने चहेते हीरो जैसी बॉडी बना कर हीरो जैसे दिखेंगे। आपको शायद पता नही कि एक भी हीरो naturally बॉडी नही बनाता। इनके पीछे बहुत सी प्लास्टिक सर्जरी,  steroids implants, lyposuctions, body contouring  का हाथ होता है। 
आपरेशन से 6 pack बनवाते हैँ, चेहरे पर सर्जरी करवाते हैं, बाल उगवाते हैं, मांसपेशियों में सिलिकॉन भरवाते हैं और ये सब वो इसलिते करते हैं, क्योंकि उन्हें इन सबका पैसा मिलता है। स्क्रीन पर सुंदर दिखना उनके धंधे की मजबूरी है उसके लिये वो शरीर से भी खेलते हैं वरना उन्हें कोई काम नही देगा।
लेकिन आम जीवन मे हमे बॉडी दिखाने के पैसे नही मिलते, काम करने के पैसे मिलते हैं तो हम हीरो जैसे दिखने से अच्छा है अपने काम मे हुनर दिखायें ।हमारी तरक्की तो उसी से होगी।
पेट निकल गया तो कोई बात नही उसके लिए शर्माना ज़रूरी नही । आपका शरीर आपकी उम्र के साथ बदलता है तो वज़न भी उसी हिसाब से घटता बढ़ता है उसे समझिये। सारा इंटरनेट और सोशल मीडिया तरह तरह के उपदेशों से भरा रहता है,यह खाओ,वो मत खाओ ठंडा खाओ , गर्म पीओ, कपाल भाती करो,  सवेरे नीम्बू पीओ ,रात को दूध पीओ ज़ोर से सांस लो, लंबी सांस लो दाहिने से सोइये , बाहिने से उठिए,हरी सब्जी खाओ,  दाल में प्रोटीन है, दाल से क्रिएटिनिन बढ़ जायेगा। अगर पूरे एक दिन सारे उपदेशों को पढ़ने लगें तो पता चलेगा 
ये ज़िन्दगी बेकार है ना कुछ खाने को बचेगा ना कुछ जीने को !! आप डिप्रेस्ड हो जायेंगे।
ये सारा ऑर्गेनिक ,एलोवेरा, करेला, मेथी ,पतंजलि में फंसकर दिमाग का दही हो जाता है स्वस्थ होना तो दूर स्ट्रेस हो जाता है। अरे! अपन मरने के लिये जन्म लेते हैं, कभी ना कभी तो मरना है अभी तक बाज़ार में अमृत बिकना शुरू नही हुआ। हर चीज़ सही मात्रा में खाइये,  हर वो चीज़ थोड़ी थोड़ी जो आपको अच्छी लगती है। 
भोजन का संबंध मन से होता है और मन अच्छे भोजन से ही खुश रहता है। मन को मारकर खुश नही रहा जा सकता। थोड़ा बहुत शारीरिक कार्य करते रहिए, टहलने जाइये,  लाइट कसरत करिये  व्यस्त रहिये,  
खुश रहिये , शरीर से ज्यादा मन को सुंदर रखिये।
अगर पैसे से सुंदरता व जीवन खरीद लिया जाता तो कोई बड़ा आदमी इस दुनिया से ना जाता और हर अमीर आदमी सुंदर होता।
Live life Naturally!!  
Your body is a gift of God, 
Just love your body, but don't be obsessed with it.
..............................Uttam Sharma

Saturday, 14 April 2018

समास (Samas)

 समास

परिभाषा : 'समास' शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है 'छोटा रूप'। अतः जब दो या दो से अधिक शब्द (पद) अपने बीच की विभक्तियों का लोप कर जो छोटा रूप बनाते है, उसे समास, सामाजिक शब्द या समस्त पद कहते है।
जैस : 'रसोई के लिए घर' शब्दों में से 'के लिए' विभक्त का लोप करने पर नया शब्द बना 'रसोई घर', जो एक सामासिक शब्द है।
किसी समस्त पद या सामासिक शब्द को उसके विभिन्न पदों एवं विभक्ति सहित पृथक् करने की क्रिया को समास का विग्रह कहते है।
जैसे : विद्यालय = विद्या के लिए आलय, माता पिता = माता और पिता

समास के प्रकार :
समास छः प्रकार के होते है-
1. अव्ययीभाव समास
2. तत्पुरुष समास
3. द्वन्द्व समास
4. बहुब्रीहि समास
5. द्विगु समास
6. कर्म धारय समास

1. अव्ययीभाव समास :


(A). पहला पद प्रधान  होता है।
(B). पहला पद या पूरा पद अव्यय होता है। (वे शब्द जो लिंग, वचन, कारक, काल के अनुसार नही बदलते, उन्हें अव्यय कहते हैं)
(C). यदि एक शब्द की पुनरावृत्ति हो और दोनों शब्द मिलकर अव्यय की तरह प्रयुक्त हो, वहाँ भी अव्ययीभाव समास होता है।
(D). संस्कृत के उपसर्ग युक्त पद भी अव्ययीभाव समास होते है।


यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार
यथेच्छा = इच्छा के अनुसार
प्रतिदिन = प्रत्येक दिन, दिन-दिन, हर दिन
प्रत्येक = हर एक, एक-एक, प्रति एक
प्रत्यक्ष = अक्षि के आगे
रातों-रात = रात ही रात में

आमरण = मरने तक, मरणपर्यंत
आसमुद्र = समुद्रपर्यन्त
भरपेट = पेट भरकर
अनुकूल = जैसा कूल है वैसा
यावज्जीवन = जीवन पर्यन्त
निर्विवाद = बिना विवाद के
दरअसल = असल में
बाकायदा = कायदे के अनुसार
साफ-साफ = साफ के बाद साफ, बिलकुल साफ

2. तत्पुरुष समास :

(A). तत्पुरुष समास में दूसरा पद (पर पद) प्रधान होता है अर्थात् विभक्ति का लिंग, वचन दूसरे पद के अनुसार होता है।
(B). इसका विग्रह करने पर कर्ता व सम्बोधन की विभक्तियों (ने,हे,ओ,अरे) के अतिरिक्त किसी भी कारक की विभक्त प्रयुक्त होती है तथा विभक्तियों के अनुसार ही इसके उपभेद होते है। जैसे-

(क). कर्म तत्पुरुष (को) :
कृष्णार्पण = कृष्ण को अर्पण
वन-गमन = वन को गमन
प्राप्तोदक = उदक को प्राप्त
नेत्र सुखद = नेत्रों को सुखद
जेब करता = जेब को कतरने वाला
(ख). करण तत्पुरुष (से/के द्वारा) :
ईश्वर-प्रदत्त = ईश्वर से प्रदत्त
तुलसीकृत = तुलसी द्वारा रचित
रत्न जड़ित = रत्नों से जड़ित
हस्त-लिखित = हस्त (हाथ) से लिखित
दयार्द्र = दया से आर्द्र
(ग). सम्प्रदान तत्पुरुष (के लिए) :
हवन-सामग्री = हवन के लिए सामग्री
गुरु-दक्षिणा = गुरु के लिए दक्षिणा
विद्यालय = विद्या के लिए आलय
बलि पशु = बलि के लिए पशु
(घ). अपादान तत्पुरुष (से पृथक्) :
ऋण-मुक्त = ऋण से मुक्त
मार्ग भ्रष्ट = मार्ग से भ्रष्ट
देश-निकला = देश से निकला
पदच्युत = पद से च्युत
धर्म-विमुख = धर्म से विमुख
(च). सम्बन्ध तत्पुरुष (का, के , की) :
मंत्रि-परिषद् = मंत्रियों की परिषद्
प्रेम-सागर = प्रेम का सागर
राजमाता = राजा की माता
अमचूर = आम का चूर्ण
रामचरित = राम का चरित
(छ). अधिकरण तत्पुरुष (में, पे, पर) :
वनवास = वन में वास
ध्यान-मग्न = ध्यान में मग्न
घृतान्न = घी में पका अन्न
जीवदया = जीवों पर दया
घुड़सवार = घोड़े पर सवार
कवि पुंगव = कवियों में श्रेष्ठ

3. द्वन्द्व समास :

(A). द्वन्द्व समास में दोनों पद प्रधान होते है।
(B). दोनों पद प्रायः एक दूसरे के विलोम होते है, सदैव नहीं।
(C). इसका विग्रह करने पर 'और' अथवा 'या' का प्रयोग होता है।
माता-पिता = माता और पिता
पाप-पुण्य = पाप या पुण्य / पाप और पुण्य
दाल-रोटी = दाल और रोटी
अन्न-जल = अन्न और जल
जलवायु = जल और वायु
भला-बुरा = भला या बुरा
अपना-पराया = अपना या पराया
धर्माधर्म = धर्म या अधर्म
शीतोष्ण = शीत या उष्ण
शीतातप = शीत या आतप
कृष्णार्जुन = कृष्ण और अर्जुन
फल-फूल = फल और फूल
रुपया-पैसा = रुपया और पैसा
नील-लोहित = नीला और लोहित (लाल)
सुरासर = सुर या असुर/सुर और असुर
यशापयश = यश या अपयश
शस्त्रास्त्र = शस्त्र और अस्त्र

4. बहुब्रीहि समास :

(A). बहुब्रीहि समास में कोई भी पद प्रधान नही होता।
(B). इसमें प्रयुक्त पदों के सामान्य अर्थ की अपेक्षा अन्य अर्थ की प्रधानता रहती है।
(C). इसका विग्रह करने पर 'वाला, है, जो जिसका, जिसकी, जिसके, वह' आदि आते है।


गजानन = गज का आनन है जिसका वह (गणेश)
चतुर्भुज  = चार भुजाएँ है जिसकी वह (विष्णु)
घनश्याम = घन जैसा श्याम है जो वह (विष्णु)
चन्द्रचूड़ = चन्द्र चूड़ पर है जिसके वह
गिरिधर = गिरि को धारण करने वाला है जो वह
नीललोहित = नीला है लहू जिसका वह
सुग्रीव = सुन्दर है ग्रीवा जिसकी वह
कमलनयन = कमल के समान नयन है जिसके वह
अष्टाध्यायी = अष्ट अध्यायों की पुस्तक है जो वह
चन्द्रमुखी = चन्द्रमा में समान मुखवाली है जो वह
दिगम्बर = दिशाएँ ही है जिसका अम्बर ऐसा वह
षडानन = षट् (छः) आनन है जिसके वह (कार्तिकेय)
आजानुबाहु = जानुओं (घुटनों) तक बाहुएँ है जिसकी वह
कुशाग्रबुद्धि = कुश के अग्रभाग के समान बुद्धि है जिसकी वह
त्रिनेत्र = तीन नेत्र हैं जिसके वह (शिव)
दशानन = दश आनन हैं जिसके वह (रावण)
पीताम्बर = पीत अम्बर हैं जिसके वह (विष्णु)
मुरारि = मुर का अरि है जो वह
आशुतोष = आशु (शीघ्र) प्रसन्न होता है जो वह
वज्रपाणि = वज्र है पाणि में जिसके वह
मधुसूदन = मधु को मारने वाला है जो वह
महादेव = देवताओं में महान् है जो वह
वाल्मीकि = वाल्मीक से उत्पन्न है जो वह
कनकटा = कटे हुए कान है जिसके वह
जितेन्द्रिय = जीत ली है इन्द्रियाँ जिसने वह
मन्द बुद्धि = मन्द है बुद्धि जिसकी वह

5. द्विगु समास :

(A). द्विगु समास में प्रायः पूर्वपद संख्यावाचक होता है तो कभी-कभी परपद भी संख्यावाचक देखा जा सकता है।
(B). द्विगु समास में प्रयुक्त संख्या किसी समूह का बोध कराती है अन्य अर्थ का नहीं, जैसा की बहुब्रीहि समास में देखा है।
(C). इसका विग्रह करने पर 'समूह' या 'समाहार' शब्द प्रयुक्त होता है।

दोराहा = दो राहो का समाहार
सम्पादक द्वय = दो सम्पादकों का समूह
पक्षद्वय = दो पक्षो का समूह
त्रिभुज = तीन भुजाओं का समाहार
त्रिलोक या त्रिलोकी = तीन लोकों का समाहार
संकलन-त्रय = तीन का समाहार
चौमास/चतुर्मास = चार मासों का समाहार
चतुर्भुज = चार भुजाओं का समाहार (रेखीय आकृति)
पंचामृत = पाँच अमृतों का समाहार
पंचवटी = पाँच वटों का समाहार
सप्ताह = सप्त अहों (सात दिनों) का समाहार
सप्तशती = सप्त शतकों का समाहार
अष्ट-सिद्धि = आठ सिद्धियों का समाहार
नवरात्र = नौ रात्रियों क समाहार
शतक = सौ का समाहार
शताब्दी = शत (सौ) अब्दों (वर्षों) का समाहार
त्रिरत्न = तीन रत्नों का समूह
भुवन-त्रय = तीन भुवनो का समाहार
चतुर्वर्ण = चार वर्णों क समाहार
पंचपात्र = पाँच पात्रों का समाहार
षट्भुज = षट् (छः) भुजाओं का समाहार
सतसई = सात सौ का समाहार
सप्तर्षि = सात ऋषियों का समूह
नवरत्न = नौ रत्नों का समूह
दशक = दश का समाहार

6. कर्मधारय समास :

(A). कर्मधारय समास में एक पद विशेषण होता है तो दूसरा विशेष्य।
(B). इसमें कहीं कहीं उपमेय उपमान का सम्बन्ध होता है तथा विग्रह करने पर 'रूपी' शब्द प्रयुक्त होता है।


पुरुषोत्तम = पुरुष जो उत्तम
महापुरुष = महान् है जो पुरुष
नराधम = अधम है जो नर
रक्ताम्बर = रक्त के रंग का (लाल) जो अम्बर
कुपुत्र = कुत्सित जो पुत्र
चरम-सीमा = चरम है जो सीमा
कृष्ण-पक्ष = कृष्ण (काला) है जो पक्ष
कदाचार = कुत्सित है जो आचार
सत्परामर्श = सत् है जो परामर्श
न्यूनार्थक = न्यून है जिसका अर्थ
नीलकमल = नीला जो कमल
नीलोत्पल = नीला है जो उत्पल
चन्द्र मुख = चन्द्र जैसा मुख
नरसिंह = जो नर भी है और सिंह भी
वचनामृत = वचनरूपी अमृत
चरण-कमल = चरण रूपी कमल
चरणारविन्द = चरण रूपी अरविन्द
सन्मार्ग = सत् है जो मार्ग
नवयुवक = नव है जो युवक
बहुमूल्य = बहुत है जिसका मूल्य
अल्पेच्छ = अल्प है जिसकी इच्छा
शिष्टाचार =  शिष्ट है जो आचार

Tuesday, 10 April 2018

जीवन

जीवन विपरीत ध्रुवों का संगम है, यहाँ प्रत्येक चीज अपने विपरीत के साथ मौजूद है, अन्यथा सृष्टि संभव भी नहीं है। अंधेरा है, तो साथ में जुड़ा हुआ प्रकाश है। जन्म है, तो साथ में जुड़ी हुई मृत्यु है। जो विपरीत हैं, वे सदा साथ मौजूद हैं। जो हमें दिखाई पड़ता है, वह लौकिक है। जो हमारी इंद्रियों की पकड़ में आता है, वह लौकिक है। जिसे हमारी आंख देखती और कान सुनते और हाथ स्पर्श करते हैं,वह लौकिक है। हमारी इंद्रियों के जगत का नाम लोक है। लेकिन इंद्रियों की पकड़ के बाहर भी कुछ सदा मौजूद है, वह अलौकिक है। इंद्रियां जिसे नहीं पकड़तीं, हाथ जिसे स्पर्श नहीं कर पाते, वाणी जिसे प्रकट नहीं करती, मन जिसे समझ नहीं पाता, वह भी सदा मौजूद है; उस मौजूद का नाम अलौकिक है। वह लोक के साथ ही निरंतर उपस्थित है। जो व्यक्ति इंद्रियों पर ही अपने को समाप्त कर लेता है, उसे अलौकिक का कोई संस्पर्श नहीं हो पाता। जीवन सभी का अलौकिक है। जन्म और मृत्यु लौकिक है, जीवन अलौकिक है। शरीर में जीवन है, लेकिन शरीर जीवन नहीं है। फूल में सौंदर्य है, लेकिन सौंदर्य फूल नहीं है। दीए में ज्योति है, लेकिन ज्योति दीया नहीं है।जीवन भी जन्म और मृत्यु के दो तटों के बीच बहती हुई धारा है। दोनों तट न होंगे, धारा दिखाई पड़नी बंद हो जाएगी। तट बिना धारा के भी हो सकते हैं। तट स्थूल हैं, दिखाई पड़ते हैं; धारा सूक्ष्म है, जिस दिन कोई अपने भीतर के अलौकिक जीवन को जानेगा, उस दिन से उसका जीवन उसका नहीं रह जाता, परमात्मा का ही हो जाता है।
                                                                ...........................................................उत्‍तम शर्मा

Tuesday, 3 April 2018

Kushum Yojana ( कुसुम योजना) 2018

भारत सरकार ने बजट 2018 में देश के नागरिकों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की | केंद्र सरकार के वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने बजट 2018 - 19 में देश के नागरिकों के लिए बनाई गई महत्वकांक्षी योजनाओं की घोषणा की | इन योजनाओं में सबसे ज्यादा ध्यान देश के किसानों का रखा गया है | देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा | देश के किसानों के लिए घोषणा की गई योजनाओं में कुसुम योजना 2018 भी एक महत्वपूर्ण योजना है | Kushum Yojana 2018 के अंतर्गत किसान अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं |
सौर ऊर्जा संयंत्र को लगाने के लिए सरकार की तरफ से किसानों को संपूर्ण लागत का 60% केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा | इस तरह यदि किसी संयत्र को लगाने में 1 लाख रुपए का खर्च आता है | तो केंद्र सरकार द्वारा किसानों को 60000 रुपए की सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी | बाकी का 40000 रुपए किसानों को अपने पास से लगाना होगा | साथ ही इसमें मात्र 10 % धनराशी किसानो को अग्रिम जमा करनी होगी | 
Kushum Yojana 2018 के उद्देश्य -
भारत सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए Kushum Yojana 2018 का संचालन किया जाएगा | कुसुम योजना 2018 को लागू करने के लिए भारत सरकार के निम्नलिखित उद्देश्य है |
  • Kushum Yojana 2018 का पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान (कुसुम) है |
  • कुसुम योजना के अंतर्गत देश में 3 करोड़ पम्पों को सौर ऊर्जा से चलाने का लक्ष्य रखा गया है | कुसुम योजना के अंतर्गत पूरे देश में 1.40 लाख करोड रुपए की लागत आएगी | इसमें केंद्र सरकार 48 हजार करोड रुपए की सहायता प्रदान करेगी | जबकि इतनी ही धनराशि की सहायता राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाएगी | कुसुम योजना 2018 के अंतर्गत कुल लागत का सिर्फ 10 फ़ीसदी ही किसानों को देना पड़ेगा | इसके साथ ही लगभग 45 हजार करोड़ रुपए का इंतजाम केंद्र सरकार द्वारा बैंक लोन से किया जाएगा | कुसुम योजना 2018 के अंतर्गत पहले चरण में उन पंपों को शामिल किया जाएगा | जो अभी डीजल से चल रहे है | इस तरह करीब 17.5 लाख सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाने की व्यवस्था की जाएगी | इससे ईंधन की भी बचत होगी | कुसुम योजना 2018 से 28000 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जाएगा |
Kushum Yojana 2018 के लाभ -
Kushum Yojana 2018 का गठन डायरेक्ट किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है | कुसुम योजना 2018 के फलस्वरुप किसानों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे -
  • कुसुम योजना 2018 के फलस्वरुप किसानों को मात्र 10% का अग्रिम भुगतान करने पर सौर ऊर्जा संयंत्र का लाभ प्रदान किया जाएगा | इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा कुसुम योजना 2018 में प्रदान की जाने वाली सब्सिडी डायरेक्ट उनके खातों में प्रदान की जाएगी | इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बंजर भूमि का भी उपयोग कर सकते हैं | इस योजना के अंतर्गत किसानों को बैंक ऋण के रूप में कुल व्यय का 30% हिस्सा प्रदान किया जाएगा | इसके साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की कुल लागत का 60% हिस्सा सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा | योजना के संचालन से बिजली की बचत होगी | और इसके साथ ही ईंधन की बचत होगी | दूसरी तरफ अब किसान कम लागत में अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे |

Monday, 2 April 2018

नग्नता वाली पोशाक में घूमने वाली लड़कियोंं की वकालत करने वालों सेे मेरे कुछ प्रश्न ?

लड़कियोंं के अनावश्यक नग्नता वाली पोशाक में घूमने पर जो लोग ये कहते है की कपडे़ नहीं सोच बदलो....उन लोगो से मेरे कुछ प्रश्न है???
हम सोच क्यों बदले?? सोच बदलने की नौबत आखिर आ ही क्यों रही है??? आपने लोगो की सोच का ठेका लिया है क्या??
आप उन लड़कियो की सोच का आकलन क्यों नहीं करते?? उसने क्या सोचकर ऐसे कपडे पहने की उसके स्तन पीठ जांघे इत्यादि सब दिखाई दे रहा है....इन कपड़ो के पीछे उसकी सोच क्या थी??  एक निर्लज्ज लड़की चाहती है की पूरा पुरुष समाज उसे देखे, वही एक सभ्य लड़की बिलकुल पसंद नहीं करेगी की कोई उसेे देखे ।
अगर सोच बदलना ही है तो क्यों न हर बात को लेकर बदली जाए??? आपको कोई गाली बके तो उसे गाली मत मानिए...उसे प्रेम सूचक शब्द समझिये..... हत्या ,डकैती, चोरी, बलात्कार, आतंकवाद इत्यादि सबको लेकर सोच बदली जाये...सिर्फ नग्नता को लेकर ही क्यों????
कुछ लड़किया कहती है कि हम क्या पहनेगे ये हम तय करेंगे....पुरुष नहीं.....जी बहुत अच्छी बात है.....आप ही तय करे....लेकिन हम पुरुष भी किस लड़की का सम्मान/मदद करेंगे ये भी हम तय करेंगे, आप नहीं.... और हम किसी का सम्मान नहीं करेंगे इसका अर्थ ये नहीं कि हम उसका अपमान करेंगे।
फिर कुछ विवेकहीन लड़किया कहती है कि हमें आज़ादी है अपनी ज़िन्दगी जीने की.....
जी बिल्कुल आज़ादी है,ऐसी आज़ादी सबको मिले, व्यक्ति को चरस गंजा ड्रग्स ब्राउन शुगर लेने की आज़ादी हो,गाय भैंस का मांस खाने की आज़ादी हो,वैश्यालय खोलने की आज़ादी हो,पोर्न फ़िल्म बनाने की आज़ादी हो... हर तरफ से व्यक्ति को आज़ादी हो।
फिर कुछ नास्तिक लोग कुतर्क देते है की जब नग्न काली की पूजा भारत में होती है तो फिर हम औरतो से क्या समस्या है?
पहली बात ये की काली से तुलना ही गलत है।।और उस माँ काली का साक्षात्कार जिसने भी किया उसने उसे लाल साडी में ही देखा....माँ काली तो शराब भी पीती है....तो क्या तुम बेवड़ी लड़कियो की हम पूजा करे?काली तो दुखो का नाश करती है....तुम लड़किया तो समाज में समस्या जन्म देती हो...... और काली से ही तुलना क्यों? सीता पार्वती से क्यों नहीं?
क्यों न हम पुरुष भी काल भैरव से तुलना करे जो रोज कई लीटर शराब पी जाते है???? शनिदेव से तुलना करे जिन्होंने अपनी सौतेली माँ की टांग तोड़ दी थी।
लड़को को संस्कारो का पाठ पढ़ाने वाला कुंठित समुदाय क्या इस बात का उत्तर देगा की क्या भारतीय परम्परा में ये बात शोभा देता है की एक लड़की अपने भाई या पिता के आगे अपने निजी अंगो का प्रदर्शन बेशर्मी से करे?
क्या ये लड़किया पुरुषो को भाई/पिता की नज़र से देखती है ??? जब ये खुद पुरुषो को भाई/पिता की नज़र से नहीं देखती तो फिर खुद किस अधिकार से ये कहती है की "हमें माँ/बहन की नज़र से देखो"
कौन सी माँ बहन अपने भाई बेटे के आगे नंगी होती है??? भारत में तो ऐसा कभी नहीं होता था....
सत्य ये है कीअश्लीलता को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। ये कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधो की तरफ ले जाने वाली एक नशे की दूकान है।।और इसका उत्पादन स्त्री समुदाय करता है।
मष्तिष्क विज्ञान के अनुसार 4 तरह के नशो में एक नशा अश्लीलता(सेक्स) भी है।
चाणक्य ने चाणक्य सूत्र में सेक्स को सबसे बड़ा नशा और बीमारी बताया है।।
अगर ये नग्नता आधुनिकता का प्रतीक है तो फिर पूरा नग्न होकर स्त्रीया अत्याधुनिकता का परिचय क्यों नहीं देती?
गली गली और हर मोहल्ले में जिस तरह शराब की दुकान खोल देने पर बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है उसी तरह अश्लीलता समाज में यौन अपराधो को जन्म देती है।
स्‍वच्‍छ समाज के लिये मेरा एक प्रयास ---------------   उत्‍तम शर्मा 

Translate